Lieutenant Inayat Vats
विज्ञापन

शहीद पिता की वर्दी पहन भारतीय सेना में शामिल हुई इकलौती बेटी लेफ्टिनेंट Inayat Vats

Lieutenant Inayat Vats: देश की रक्षा के लिए भारतीय सेना के जवान अपनी जान को हथेली पर लिए चलते हैं। ऐसे में एक इमोशनल कर देने वाला किस्सा सामने आया है। जिसमें एक बेटी ने 20 साल पहले शहीद हुए पिता की वर्दी पहनकर सेना में जॉइनिंग की। वह हैं शहीद मेजर नवीन वत्स की इकलौती बेटी लेफ्टिनेंट इनायत वत्स।

Lieutenant Inayat Vats: मेजर नवनीत वत्स ने 20 साल पहले देश की आन के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। जिसके बाद अब उनकी बेटी अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगी। लेफ्टिनेंट इनायत सेना का हिस्सा बन गई हैं। बीते दिन जब वह भारतीय सेना का हिस्सा बन रही थीं तो बेहद दिल छू लेने वाली तस्वीरें सामने आईं। दरअसल, इनायत वत्स ने सेना में जॉइनिंग के दौरान वही वर्दी पहनी जो कभी उनके पिता ने पहनी थी। आपको बता दें कि लेफ्टिनेंट इनायत वत्स के पिता मेजर नवनीत वत्स ने साल 2003 में अपनी जान गंवाई थी। वह एक आतंकवाद विरोधी अभियान का हिस्सा थे और इनायत सेना में अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। उनके नाना भी कभी आर्मी में कर्नल रैंक पर थे। पंचकूला की रहने वाली इनायत अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। पिता की तरह ही इनायत अब भारतीय सेना का हिस्सा बन गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ