Kshitij Thakur
विज्ञापन

Video: कौन हैं Kshitij Thakur? जिसने किया Vinod Tawde के Cash कांड का खुलासा?

Who is Kshitij Thakur: 2019 के विधानसभा चुनाव में BVA के तीन उम्मीदवार चुनाव जीते थे। इनमें हितेंद्र ठाकुर के अलावा उनके बेटे क्षितिज ठाकुर और राजेश पाटिल का नाम भी शामिल है।

Who is Kshitij Thakur: महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय भूचाल आ गया जब यहां विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग से कुछ घंटे पहले ही बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का कैश फॉर वोट मामले में एक वीडियो वायरल हो गया। इस कांड के बाद हितेंद्र ठाकुर परिवार चर्चा में है। जानकारी के अनुसार हितेंद्र ठाकुर का पालघर जिले के विरार, वसई और नालासोपारा के इलाकों में काफी प्रभाव है।

बता दें 2019 के विधानसभा चुनाव में बीवीए के तीन उम्मीदवार चुनाव जीते थे। इनमें हितेंद्र ठाकुर के अलावा उनके बेटे क्षितिज ठाकुर और राजेश पाटिल का नाम भी शामिल है। क्षितिज ठाकुर नालासोपारा विधानसभा से तीन बार विधायक का चुनाव जीते हैं। बताया जाता है कि हितेंद्र ठाकुर के भाई का नाम भाई ठाकुर है, जिनका अंडरवर्ल्ड के डॉन दाऊद इब्राहिम से भी संबंध रह चुके हैं। जिस विधानसभा में ये कैश वॉर वोट कांड हुआ वह नालासोपारा इलाके में आता है और बताया जा रहा है कि  मौके पर क्षितिज ठाकुर भी मौजूद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ