
Video: भारी बारिश में भी डटे रहे डॉक्टर, बीजेपी नेता पर क्यों भड़के प्रदर्शनकारी?
Edited By Deepak Pandey

Edited By Deepak Pandey
Kolkata Doctor Rape Murder Case : कोलकाता रेप-मर्डर मामले में जूनियर्स डॉक्टरों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। भारी बारिश में भी डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। वे तिरपाल के नीचे बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के एक बयान ने आग में घी डालने का काम किया। डॉक्टरों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने सुवेंदु अधिकारी पर आंदोलन को खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके आंदोलनों को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। डॉक्टरों ने राष्ट्रपति और पीएम को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। वहीं, सीएम ममता बनर्जी और जूनियर डॉक्टरों की मीटिंग एक बार फिर टल गई। ममता बनर्जी मनाती रहीं, लेकिन डॉक्टर सीएम आवास के अंदर नहीं गए और फिर वापस लौट गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: