cricket News - 2025-11-20T191011.891
विज्ञापन

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट मैच में शुभमन गिल की जगह कौन होगा कप्तान? 3 बड़े नाम आए सामने

KL Rahul: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम दूसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेलने वाली है. इस मैच में शुभमन गिल नहीं खेलेंगे, क्योंकि वह चोटिल चल रहे हैं. वहीं, 3 भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें भारतीय टीम की कमान गुवाहाटी टेस्ट मैच में मिल सकती है.

KL Rahul: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से खेला जाएगा. इस सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पीछे चल रही है. टीम इंडिया को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में शुभमन गिल को गर्दन में ऐंठन हुई थी, जिसके बाद वह पहली पारी में केवल 3 गेंद खेल पाए और दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दूसरे टेस्ट से पहले सामने आई पिच की पहली तस्वीर ने हर किसी को चौंकाया! टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

Advertisment

क्रिकइंफो के मुताबिक गिल गुवाहाटी में होने वाला दूसरा मुकाबला नहीं खेलेंगे. ऐसे में उनकी जगह केएल राहुल, ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को कप्तानी करने का मौका मिल सकता है. राहुल कई मौकों पर टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं. इसके अलावा उनके पास आईपीएल में भी कप्तानी करने का अनुभव है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ