
62.1 ओवर खेलकर राहुल और गिल ने मचाया तहलका, इंग्लैंड के साथ हो गया बड़ा 'खेला'
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
KL Rahul: मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चौथे दिन केएल राहुल और शुभमन गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की और महफिल भी लूट ली। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की। भारत दूसरी पारी में 0 रन पर 2 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन इसके बाद गिल और राहुल ने मोर्चा संभाला और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दोनों ने 174 रनों की पार्टनरशिप कर ली है। राहुल 87 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि शुभमन गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में दोनों की जोड़ी ने सबसे ज्यादा गेंद खेलने का कारनामा अपने नाम कर लिया। 62.1 ओवर दोनों ने बल्लेबाजी की। इससे पहले 60.4 ओवर तक हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने बल्लेबाजी की थी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: