February-Karka-Rashifal

Video: कर्क राशि के लोगों को फरवरी में रहना होगा बेहद संभलकर, पंडित सुरेश पांडेय से जानें अचूक उपाय!

February Karka Rashifal: फरवरी का महीना कर्क राशि वालों के लिए एक मिश्रित महीना है, जहां कुछ दिक्कतें और मुश्किलें भी हैं, तो अनेक लाभ और शुभ योग भी हैं। पंडित सुरेश पांडेय ने इस वीडियों में इन सबके साथ समस्या समाधान के लाभकारी और अचूक उपाय भी बतलाएं हैं, देखें वीडियो।

February Karka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत खास रहने वाला है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। यह चंद्रमा की मूल त्रिकोण राशि भी हैं, जहां चंद्रमा काफी बली होते हैं। वहीं कर्क राशि के कुटुंब भाव के स्वामी सूर्य हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा राशि चक्र की चौथी और जल तत्व की राशि है। इस राशि के जातक सुंदर, संवेदनशील, भावुक और रचनात्मक होते हैं।

विज्ञापन

फरवरी के महीने में सूर्य अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका कर्क पर काफी असर होगा। परिवार, व्यवसाय, शिक्षा, नौकरी और आमदनी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों के संबंध परिवार के सदस्यों और पत्नी के साथ कुछ समय के लिए बिगड़ सकता है। पारिवारिक क्लेश और बड़ों से विवाद के साथ-साथ वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी अपने बॉस और कलीग से खटपट या कहासुनी हो सकती है।

विज्ञापन

पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, यदि अपने स्वभाव और व्यवहार पर काबू नहीं रखेंगे तो आप कानूनी लफड़े में भी फंस सकते हैं और कानूनी केस का सामना कर पड़ सकता है। माता की सेहत खराब हो सकती है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। लेकिन फरवरी में महीने में सब बुरा नहीं होगा। बहुत से लाभ भी है, जिसे पंडित सुरेश पांडेय ने इस वीडियो में बताया है। साथ ही उन्होंने कर्क राशि पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को समाप्त करने के अचूक उपाय भी बताएं हैं। यदि आप कर्क राशि के जातक हैं और परेशानियों का समाधान चाहते हैं, तो यह वीडियो जरुर देखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ