kangana ranaut shifted delhi mp house griha pravesh video viral

Kangana Ranaut दिल्ली के सरकारी बंगले में हुईं शिफ्ट, देखें गृह प्रवेश का वीडियो

एक्ट्रेस कंगना रनौत फाइनली दिल्ली के सरकारी आवास में शिफ्ट हो गई हैं। अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर उन्होंने अपने नए आशियाने में गृह प्रवेश किया जिसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत दिल्ली के 100 साल पुराने सरकार बंगले में शिफ्ट हो गई हैं। सिर पर कलश रखकर लाल और सफेद रंग की कांजीवरम साड़ी पहने कंगना ने अपने नए आशियाने में गृह प्रवेश किया जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। अपने नए सरकारी बंगले में शिफ्ट होने के लिए कंगना ने अक्षय तृतीया का खास दिन चुना। बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस अपने मुंबई वाले बंगले को कथित तौर पर करीब 32 करोड़ रुपये में बेच चुकी थीं।

विज्ञापन

100 साल पुराना है बंगला

कंगना रनौत का दिल्ली स्थित बंगला आम प्रॉपर्टी नहीं बल्कि सौ साल पुराना एमपी हाउस है, जिसे अब एक्ट्रेस ने शाही लुक दे दिया है। बीते दिन एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए घर की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना के इस खास दिन में उनके पूरे परिवार ने हिस्सा लिया। यही नहीं एक्ट्रेस के नन्हे भतीजे अश्वथामा भी इस खास मौके का हिस्सा बने और अपनी बुआ की गोद में बैठे नजर आए। वीडियो पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘आखिरकार दिल्ली के एमपी हाउस में शिफ्ट होने के लिए कुछ समय मिल गया।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ