Jitan Sahani Murder
विज्ञापन

रंजिश, लूट या सियासी साजिश... जीतन सहनी हत्याकांड पर पड़ोसियों का बड़ा खुलासा, देखें Video

Jitan Sahani Murder Case : हाईप्रोफाइल जीतन सहनी मर्डर केस से पूरे बिहार में हड़कंप मच गया। गांव में पुलिस का जमावड़ा लगा है। नीतीश सरकार ने एसआईटी गठित कर दी, जिसने इस मामले में अबतक 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

Jitan Sahani Murder Case : बिहार के दरभंगा में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने धारदार हथियार को इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रंजिश, लूटपाट या सियासी साजिश, मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या का मकसद क्या? इसे लेकर पड़ोसियों ने बड़ा खुलासा किया।

जीतन सहनी के मामा की बेटी ने कहा कि 10 दिन से पहले उनका कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। चोरी के लिए हत्या नहीं हुई है। रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। बदमाश चोरी करने के लिए नहीं, बल्कि जीनत सहनी को मारने के लिए आए थे। एक अन्य पड़ोसी ने कहा कि हत्या को चोरी की ओर मोड़ा जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। दूसरे पड़ोसी ने कहा कि गांव के पिता को मार डाला गया। अगर नीतीश कुमार के साथ ऐसा होता तो वे क्या करते? वीडियो में देखे पड़ोसियों ने क्या-क्या कहा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ