Jitan Ram Manjhi

जीतन राम मांझी के पास कितना पैसा? चुनावी हलफनामे से हुआ खुलासा

Jitan Ram Manjhi: चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बताया कि उनके पास 49000 रुपए नकद और 13.50 लाख का पुश्तैनी घर समेत कुल 25 लाख रुपये की संपत्ति है। बता दें 19 अप्रैल से लोकसभा के पहले चरण का मतदान है और 4 जून को मतगणना होगी।

Jitan Ram Manjhi: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरा है। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके पास 49000 रुपए नकद 13.50 लाख का पुश्तैनी घर समेत कुल 25 लाख रुपये की संपत्ति है। उनके चुनावी हलफनामे में यह भी बताया गया है कि उनके खिलाफ 6 मामले दर्ज और और उनके पास 25000 रुपये कीमत की एक गन है।

विज्ञापन

एक एंबेसडर कार और दो गाय

पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग को बताया कि उनके पास 50000 रुपये कीमत की एक एंबेसडर कार और 4 लाख रुपये कीमत की एक स्कार्पियो कार है। बता दें प्रत्याशी को अपने हलफनामे में पत्नी की संपत्ति का भी ब्यौरा देना होता है। ऐसे में जीतन राम मांझी ने बताया कि उनकी पत्नी शांति देवी के पास करीब 4 लाख कीमत के गहने हैं। इसके अलावा उनके पास दो गाय, 45000 रुपए नकद, 38,810.78 रुपये बैंक डिपॉजिट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ