
Video: 'मोहब्बत हमारे साथ, शादी पाकिस्तान से', मल्लिकार्जुन खड़गे ने PM मोदी पर साधा निशाना
Edited By Deepak Pandey

Edited By Deepak Pandey
Jammu Kashmir Assembly Election 2024 : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान संपन्न हो गया। राजनीतिक दलों ने बचे दो चरणों में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार जम्मू कश्मीर चुनाव में पाकिस्तान का मुद्दा छाया हुआ है। वीडियो में देखें पूरी स्टोरी।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने पाकिस्तान के मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह जो पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस के खिलाफ बोल रहे हैं, ये सब झूठ है। स्थानीय मुद्दे को डायवर्ट करने के लिए उनके द्वारा ऐसा बयान दिया जा रहा है। केंद्र में 10 साल से मोदी सरकार और जम्मू कश्मीर में उनका एलजी है तो फिर जनता से किए गए वादे पूरे क्यों नहीं हुए। हम तो बिरयानी खाने और गले लगाने के लिए नहीं गए थे। गले तो आप लगाए थे। एक कहावत है- मोहब्बत हमारे साथ, शादी पाकिस्तान के साथ।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.