WhatsApp Image 2026-08-04 at 11.16.58 AM

'बहुत मुश्किल सीट थी, जनता का धन्यवाद', बांकीपुर सीट जीतने के बाद बोलीं प्रशांत किशोर की पत्नी

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को हराकर बड़ी जीत दर्ज की. वहीं, अब उनकी पत्नी ने जनता का आभार जताया और प्रशांत किशोर की जीत पर खुशी जाहिर की है.

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को हराकर यह सीट अपने नाम की. खास बात यह रही कि यह सीट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन का राजनीतिक गढ़ मानी जाती है.

विज्ञापन

32 चरणों में हुई मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा 44,827 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले.

विज्ञापन

वहीं, अब प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जान्हवी दास का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘जनता का काफी आशीर्वाद किया. हां, मैं सच में बांकीपुर के और बिहार के लोगों को धन्यवाद देती हूं इस बड़ी जीत के लिए. हम सब बहुत खुश हैं. अभी सर्टिफिकेट लेने के लिए गए हैं. खुशी का पल है ये. ये बहुत टफ सीट थी. उसमें जीत हासिल हुई तो बहुत ज्यादा खुशी हुई है. लोगों ने प्यार जताया है. मैं सही में बांकेपुर के सारे जनता और बिहार के जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं.’

मतगणना की शुरुआत से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए थे और अंत तक उनकी बढ़त बरकरार रही. चुनावी नतीजों ने बांकीपुर सीट पर जनसुराज की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.

विज्ञापन

गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था. निर्वाचन आयोग के अनुसार, उपचुनाव में करीब 35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ