Yahya Sinwar

Video: ईरान में लगे 'खूनी पोस्टर', याह्या सिनवार को मारने के बाद भी इजराइल में खौफ क्यों!

Israel Iran War: फिलिस्तीन की गाजा पट्टी इजराइल के हमलों के बाद पूरी तरह तबाह हो चुकी है। यहां से हजारों लोग पलायन कर चुके हैं। हजारों लोग लड़ाई में मारे जा चुके हैं। इजराइल हमास के कई लड़ाकों को ढेर कर चुका है। हमास को लेकर इजराइल आगे क्या करेगा, विस्तार से जानते हैं?

Israel Iran Row: कुछ दिन पहले इजराइली सेना ने हमास चीफ याह्या सिनवार को मार गिराया था। सिनवार हमास लड़ाकों के लिए बड़ा नेता था। वह जो भी आदेश देता था, हमास के लड़ाके बिना सवाल उठाए उसे पूरा करते थे। सिनवार की मौत के बाद भी इजराइल चिंतित है। हमास पर इस समय इजराइल कहर बनकर हमले कर रहा है। गाजा पट्टी में वह हमास के हजारों लड़ाकों को ढेर कर चुका है। बताया जा रहा है कि फिलिस्तीन के इस इलाके को इजराइल ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। यहां से लाखों लोग पलायन कर चुके हैं। हजारों घर राख हो चुके हैं। हमलों में कई निर्दोष नागरिक मारे जा चुके हैं। हजारों लोगों को शरणार्थियों के तौर पर राहत कैंपों में गुजर-बसर करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

वहीं, गाजा के आसमान में हर समय धुआं ही धुआं नजर आता है। लोगों को जिंदगी बचाने के लिए अलग ही जंग लड़नी पड़ रही है। लेकिन हमास के लड़ाकों ने एक साल बाद भी इजराइल के सामने घुटने नहीं टेके हैं। इजराइल के लगभग 255 लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। वहीं, अब ईरान में भी इजराइल के खिलाफ पोस्टर लग गए हैं। मामला क्या है? देखते हैं ये विशेष रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ