Irfan Pathan Meet Shoaib Malik

इरफान पठान ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को गले लगाया, वीडियो देख भड़के फैंस 

Irfan Pathan Meet Pakistani Player: साल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर लांच किया था. जिसके बाद से ही दोनों ही देशों के रिश्ते पहले से भी ज्यादा खराब हो गए. जिसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी अब तक देखने को मिल रहा था. भारतीय स्टार इरफान पठान ने अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों को गले लगाया है.

Irfan Pathan Meet Pakistani Player: एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम के साथ हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था. उसके बाद ये सिलसिला महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भी देखने को मिला. वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में F2 डबल विकेट मुकाबले के दौरान इरफान पठान ने शोएब मलिक सहित कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों को गले लगाया है. जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके ऊपर बुरी तरह से भड़क गए हैं. 

विज्ञापन

इरफान पठान ने शोएब मलिक को लगाया गले 

वर्ल्ड क्रिकेट फेस्टिवल में F2 डबल विकेट मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने थी. मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने 4 ओवर में 56 रन बनाए तो वहीं टीम इंडिया सिर्फ 51 रन ही बना सकी और मैच हार गई. मुकाबला खत्म होने के बाद इरफान पठान और बाकी के भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान पठान ने शोएब मलिक को गले लगाया. जिससे भारतीय फैंस बहुत ज्यादा नाराज नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

इस मैच के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरी वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ