क्यों मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल रहे यशस्वी जायसवाल? वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान 

Yashasvi Jaiswal: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे चरण की शुरुआत 22 जनवरी से हो गई है. जहां पर सभी की नजरें मुंबई क्रिकेट टीम पर टिकी हुई थी. टीम में कई सुपरस्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन सरफराज खान के अलावा कोई भी प्लेइंग 11 में नहीं नजर आ रहा है. फैंस जानना चाहते हैं कि क्यों युवा स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल मुंबई के लिए नहीं खेल रहे हैं.

yashasvi jaiswal

yashasvi jaiswal

Yashasvi Jaiswal: मुंबई क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे चरण में हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरी. जहां पर प्लेइंग 11 में यशस्वी जायसवाल नहीं नजर आए. टीम इंडिया फिलहाल टी20 सीरीज खेल रही है. जहां पर जायसवाल टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वो इस दौरान मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. फैंस अब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज जायसवाल के नहीं खेलने के पीछे का कारण जानना चाहते हैं.  

विज्ञापन

मुंबई के लिए क्यों नहीं खेले यशस्वी जायसवाल 

युवा स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को दिसंबर में फूड पॉइजनिंग हो गई थी. जिसके कारण वो कुछ दिनों हॉस्पिटल में भी एडमिट रहे थे. सिर्फ 2 दिनों में ही उनका दो किलो वजन कम हो गया था और गंभीर  गैस्ट्रोएंटेराइटिस हो गया था. कुछ दिनों में जायसवाल घर आ गए, लेकिन भारत और मुंबई के लिए मुकाबले नहीं खेले. स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक जायसवाल की पेट की समस्या फिर से सामने आ गई है. उन्होंने कुछ दिनों पहले जांच कराई थी. जिसको लेकर वो जल्द ही डॉक्टर से एक बार फिर से मिलने वाले हैं. डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही जायसवाल दोबारा मैदान पर वापसी करेंगे. हेल्थ को लेकर वो फिलहाल कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. 

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में अच्छा है जायसवाल का प्रदर्शन

बीमार होने से पहले यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी 2025-26 में एक मुकाबला खेला था. जिसमें राजस्थान के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 67 रन तो वहीं दूसरी पारी में 156 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 और विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेला था. जहां पर जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो अब आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ