Iran Serial lady Killer

Video: ईरान की वो खौफनाक लेडी सीरियल किलर, जो करती थी सिर्फ बुजुर्ग महिलाओं का कत्ल

Iran Serial Woman Killer Mahin Qadri: ईरान की महिला सीरियल किलर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। ये महिला सिर्फ बुजुर्ग औरतों का कत्ल करती थी। ये महिला जुर्म की दुनिया में क्यों आई? विस्तार से इसके बारे में जान लेते हैं।

Iran First Lady Seriel Killer: आपने दुनिया भर में कई सीरियल किलर्स की कहानियां सुनी होंगी। लेकिन आज आपको एक ऐसी महिला सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिर्फ बुजुर्ग औरतों का कत्ल करती थी। मुस्लिम बहुल देश ईरान की इस सीरियल किलर ने ऐसे-ऐसे जुर्म किए, जिससे पूरा देश हिल गया था। आखिर इस महिला ने किस वजह से जुर्म की दुनिया में कदम रखा? इसके बारे में आगे जानते हैं। इस महिला का नाम माहिन कादरी था। जिसका जन्म ईरान के काजविन शहर में 1977 को हुआ था।

विज्ञापन

माहिन अपने घर में 8 भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। बचपन से ही माहिन ने घर में गरीबी देखी। जिसकी वजह से सिर्फ तीसरी क्लास तक पढ़ाई कर पाई। वह अपने परिवार से प्यार करती थी। उसका दिमाग बेहद शातिर था। बचपन से ही उसको क्राइम नोवेल पढ़ने का शौक था। परिवार को क्या पता था कि बेटी इन किताबों की कहानियां पढ़कर सच में अपराध करने लगेगी? आखिर माहिन ने अपराध का रास्ता क्यों चुना, किस वजह से सिर्फ बुजुर्ग औरतों को ही मौत के घाट उतारा? देखिए यह खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ