Iran Israel war
विज्ञापन

ईरान या इजराइल, युद्ध में भारत किसके साथ? पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने खोल दी पोल

Iran Israel war: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध चल रहा है, इसका भारत पर क्या असर पड़ेगा? हाल ही में इन दोनों देशों में रह रहे भारतीयों के लिए भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। भारतीयों को सुरक्षित स्थान और दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।

Iran Israel war: ईरान और इजराइल के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। दोनों देश एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इस युद्ध में भारत किसके साथ? इस बारे में न्यूज 24 के स्पेशल शो राष्ट्र की बात में पूर्व राजनयिक दीपक वोहरा ने इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत पर इसका कुछ असर नहीं पड़ने वाला। वॉर के बंद होते ही एक हफ्ते के भीतर सब ठीक हो जाएगा।

पूर्व राजनयिक ने आगे कहा कि ईरान से तो हम पहले से ही तेल नहीं खरीद रहे हैं। इस वॉर से भारत की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक कारोबारी हैं। वह हर फैसले में अपना फायदा देखते हैं। यही वजह है कि वह इस मुद्दे पर भी बेहद कूटनीतिक कदम उठा रहे हैं। बयान को पूरा जानने के लिए देखें वीडियो…

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ