Iran Attack Israel

Video: ईरान के हमले से इजरायल में दहशत, जान बचाने बंकरों में छिप रहे लोग

Video: इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। पहले इजरायल ने ईरान पर हमले कर तबाही मचाई, अब ईरान के हमलों से इजरायल में तबाही मची है। लोग जान बचाने के लिए बंकरों का सहारा ले रहे हैं।

Video: ईरान और इजरायल ने शनिवार रात फिर से हमले शुरू कर दिए। दोनों तरफ से मिसाइलें चलाई गईं। पिछले कई दिनों से दोनों देशों के बीच ये संघर्ष चल रहा है। इजरायल ने दावा किया कि उन्होंने तेहरान में मौजूद रक्षा मंत्रालय पर हमला किया। इजरायल के हमलों में तेहरान को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, ईरान के हमलों से इजरायल में दहशत का माहौल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान बचाने के लिए लोग बंकरों में छिप रहे हैं। हाइफा में ईरान ने भारी तबाही मचाई है, एक तेल डिपो को बर्बाद कर दिया गया है। साथ ही इजरायल के हमले में 20 बड़े ईरानी अधिकारियों की मौत की खबर भी सामने आई है। इसके अलावा हमले में ईरान के 9 बड़े परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं।

विज्ञापन

ईरान के हमलों के बाद यरुशलम और तेल अवीव में हवाई हमले के सायरन भी बजाए गए। रिपोर्टेस के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि ‘ईरानी सेना ने इजरायल के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर और लड़ाकू जेट ईंधन उत्पादन की सुविधाओं को भी निशाना बनाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ