jacket (21)

IPL 2026: साकिब हुसैन कैसे बने बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली? इन 2 खूबियों ने बनाया सबसे अलग

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद से युवा स्टार तेज गेंदबाज साकिब हुसैन इस सीजन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं. उनको बल्लेबाज रन नहीं मार पा रहे हैं. इसके पीछे उनके 2 खास हथियार हैं जो कि बल्लेबाजों को चकमा दे रहे हैं. वीडियो में देखें पूरी जानकारी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कमाल का प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अब खेले 7 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई है. टीम के इस घातक प्रदर्शन के लिए गेंदबाजों ने अहम योगदान निभाया है, खासतौर से साकिब हुसैन ने कमाल की गेंदबाजी की है. वो सनराइजर्स के लिए इस सीजन एक कमाल की खोज बनकर सामने आए हैं. उन्होंने इस सीजन अब तक खेले 3 मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं. उनके इस प्रदर्शन को देख गेंदबाजी कोच वरुण एरोन काफी खुश हैं और उन्होंने उनकी 2 खूबियों के बारे में बताया है. वरुण के मुताबिक साकिब की स्लोअर बॉल और यॉर्कर बेहद ही खास है जो कि उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग करती है. अभी तक वो आईपीएल में 72 गेंद फेंक चुके हैं लेकिन कोई भी बल्लेबाज उनको छक्का नहीं लगा पाया है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ