IPL 2025

IPL 2025: ऑरेंज कैप के लिए किंग कोहली और इस बल्लेबाज में जोरदार लड़ाई, हेजलवुड के पास पर्पल कैप

IPL 2025: आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक हो चली है। हालांकि, जोश हेजलवुड का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजा है। किंग कोहली बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। विराट के बल्ले से 10 मैचों में 443 रन निकल चुके हैं। हालांकि, गुजरात टाइटंस के खेमे में मौजूद एक युवा भारतीय बल्लेबाज से कोहली को ऑरेंज कैप की रेस में जोरदार टक्कर मिल रही है। यह बैटर कोई और नहीं, बल्कि साई सुदर्शन हैं। ऑरेंज कैप अभी भी सुदर्शन के सिर पर सज रही है और वह 9 मैचों में 456 रन ठोक चुके हैं।

विज्ञापन

कोहली-सुदर्शन के साथ-साथ इस रेस में सूर्यकुमार यादव भी चल रहे हैं। सूर्या 427 रन बनाकर तीसरे नंबर पर काबिज हैं। यशस्वी जायसवाल 426 रन बनाकर चौथे नंबर पर मौजूद हैं। हालांकि, पर्पल कैप पर जोश हेजलवुड का कब्जा बरकरार है। हेजलवुड इस सीजन 10 मैचों में 18 विकेट निकाल चुके हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा 17 विकेट के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ