---विज्ञापन---

IPL 2024: रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस छोड़ने पर चर्चा जारी, अब क्यों शुरू हुआ बवाल?

IPL 2024 Will Rohit Sharma Join Rajasthan Royals: आईपीएल की पांच बार चैंपियन टीम और टीम के चैंपियन बनाने वाले कप्तान से कप्तानी छिन गई। उसके बाद से बवाल मचा हुआ है। खबरें लगातार ऐसी आ रही हैं कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। उसी बीच अब ऐसी अटकलें सामने आने लगी हैं कि क्या रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स में जा रहे हैं?

IPL 2024 Will Rohit Sharma Join rajasthan Royals
---विज्ञापन---

IPL 2024 Rohit Sharma Mumbai Indians News: आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान अभी नहीं हुआ है। भारत में इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों के कारण अभी इस बड़े टूर्नामेंट के कार्यक्रम पर सस्पेंस बना हुआ है। उसी बीच जबसे रोहित शर्मा से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिनी है, उसके बाद नए-नए बवाल सामने आने लगे हैं। जिस दिन से हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है, उसके बाद से ही अटकलें हैं कि रोहित मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे। कई टीमों के नाम सामने आए। सोशल मीडिया पर किसी ने दिल्ली कैपिटल्स का नाम लिया तो कोई आरसीबी का नाम लेता दिखा। अब इस कड़ी में राजस्थान रॉयल्स का नाम भी सामने आ गया है। यह तब आया जब रोहित ने राजकोट टेस्ट में युवा खिलाड़ियों के कमाल के बाद एक पोस्ट किया। उनके इस पोस्ट का इस्तेमाल मुंबई इंडियंस ने भी किया। इसके बाद ही ऐसी नई अटकलें सामने आईं। देखें पूरी खबर वीडियो रिपोर्ट में:-

First published on: Feb 20, 2024 10:19 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola