
IPL 2024: सरफराज खान क्या IPL 2024 खेल सकते हैं? कैसे और क्या हैं पूरे नियम
Edited By Priyam Sinha

Edited By Priyam Sinha
Sarfaraz Khan IPL 2024: आईपीएल 2024 के आगाज से पहले लगातार भारतीय टीम के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज सरफराज खान को लेकर चर्चा हो रही हैं। सरफराज को आईपीएल ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। मगर जबसे उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है उनके आईपीएल में भी वापसी करने की अटकलें लगने लगी हैं। पिछले सीजन में सरफराज खान दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में उन्हें विकेटकीपिंग करते हुए भी देखा गया था। मगर वह टीम को अपने प्रदर्शन से खुश नहीं कर पाए थे। आखिरी के मैचों में उन्हें बाहर रहना पड़ा। फिर ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज किया गया और ऑक्शन के दौरान उन्हें कोई भी खरीदार नहीं मिला। अब उनकी लीग में एंट्री करवाने के लिए लगातार कई नियम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में यह भी कहा जा रहा है कि चार टीमों के बीच सरफराज खान को लेने के लिए लड़ाई है। इसको लेकर देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: