हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स को हो सकता है बड़ा नुकसान, दिलचस्प हुई प्लेऑफ की रेस

IPL 2024 RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स की टीम को एक के बाद एक हार का सामना करना पड़ रहा है। उसे पंजाब किंग्स ने करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन
IPL 2024 Rajasthan Royals

IPL 2024 RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच बुधवार को गुवाहाटी में हुए मुकाबले में रॉयल्स को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब ने राजस्थान को 5 विकेट से शिकस्त दी। रॉयल्स की इस लगातार चौथी हार के बाद जहां एक ओर प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है तो वहीं खुद रॉयल्स पर खतरा मंडरा गया है।

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के पास 18 पॉइंट हासिल करने का मौका था, लेकिन इस हार ने उसे 16 पॉइंट पर ही रोक दिया है। अब उसका अगला मुकाबला केकेआर के खिलाफ 19 मई को होगा। ये मुकाबला काफी मुश्किल होगा। अगर राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में हार मिलती है तो उससे टॉप-2 का स्थान छिन सकता है क्योंकि सन राइजर्स हैदराबाद के पास अभी 2 मैच बचे हैं और वह अभी 14 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स अपने दोनों मुकाबले जीतकर 18 अंक के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमा सकती है।

ये भी पढ़ें: दर्शक ने कैच की बॉल, फिर उसे ही करना पड़ गया ‘कैच’, आपने देखा ये मजेदार वीडियो?

ऐसे में क्वालीफायर-1 में दूसरी टीम कौन होगी, इसे लेकर संशय की स्थिति बन गई है। पहले माना जा रहा था कि क्वालीफायर 1 में केकेआर के साथ ही आरआर जा सकती है। आपको बता दें कि क्वालीफायर-1 खेलने वाली टीम को फाइनल में जाने के 2 मौके मिलते हैं। ये मौका पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों को मिलता है। इस तरह रॉयल्स भले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई हो, लेकिन उसे इस हार से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: RR Vs PBKS: ट्रेंट बोल्ट ने रचा इतिहास, तोड़ दिया भुवनेश्वर कुमार का बड़ा रिकॉर्ड 

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें