IPL 2024 RCB Poster Speculations Will Virat Kohli Captain
विज्ञापन

IPL 2024: क्या विराट कोहली आईपीएल में करेंगे कप्तानी? RCB के पोस्टर के बाद क्यों शुरू हुई चर्चा

IPL 2024 RCB Poster Virat Kohli Captain: आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी होने के बाद आरसीबी ने एक पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर के बाद चर्चा ऐसी होने लगी कि क्या विराट कोहली फिर से आरसीबी की कप्तानी करेंगे। हालांकि, पिछले सीजन विराट ने कुछ मैचों में कप्तानी की थी और डु प्लेसिस बतौर इम्पैक्ट प्लेयर ही खेले थे।

IPL 2024 RCB Poster Virat Kohli Captain: आईपीएल 2024 का शेड्यूल 22 फरवरी गुरुवार को जारी हो गया है। हालांकि, लोकसभा चुनावों के कारण 17 दिनों का ही शेड्यूल अभी आया है। यानी कुल 21 मुकाबलों का ही कार्यक्रम अभी सामने आया। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आरसीबी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर जारी कर दिया। इस पोस्टर में वैसे तो टीम के कई खिलाड़ी थे लेकिन सबसे बड़ा कद था विराट कोहली का। इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि विराट कोहली से बड़ा कद उस टीम में किसी का नहीं है, लेकिन कप्तान हैं टीम के फाफ डु प्लेसिस। आमतौर पर प्लेयर कितना भी बड़ा क्यों ना हो फोटो सबसे बड़ी और हाईलाइट करने वाली कप्तान की होती है। इसी के बाद चर्चे होने लगे विराट की कप्तानी के। कईयों ने पोस्ट पर मांग की कि विराट कोहली को कप्तान बनाएं। पिछले सीजन कुछ मैचों में विराट ने कप्तानी की भी थी। अब सवाल है कि क्या विराट फिर से कप्तानी करेंगे? देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ