
IPL 2024 Orange Cap: रोहित, गिल और संजू से आगे निकले ऋषभ पंत; अब कोहली की बारी
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
IPL 2024 Orange Cap: आईपीएल का सीजन-17 आधे से ज्यादा समाप्त हो गया है। इस बार टूर्नामेंट में बल्लेबाजों का कोहराम देखने को मिला है। टूर्नामेंट में कई बार 200 से ज्यादा के स्कोर बन चुके हैं। वहीं अब आईपीएल 2024 में ऑरेंज कैप की रेस भी रोमांचक हो चुकी है। हालांकि आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अभी भी ऑरेंज कैप के मालिक हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत भी अब ऑरेंज कैप के दावेदार माने जा रहे हैं। पंत इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब ऑरेंज कैप की लिस्ट में पंत ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ दिया है। पंत के नाम अब 11 मैचों में 158 के स्ट्राइक रेट के साथ 398 रन दर्ज हो गए हैं।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: