cricket News - 2025-10-09T190813.664
विज्ञापन

शुभमन गिल को वनडे कप्तानी मिलने की इनसाइड स्टोरी, स्टार खिलाड़ी ने किया रिवील

Shubman Gill: शुभमन गिल ने भारत और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के दौरान वनडे कप्तानी मिलने की इनसाइड स्टोरी साझा की है. गिल ने माना कि उन्हें ऐलान से पहले ही पता था कि वह वनडे के नए कप्तान बनाए जाने वाले हैं. इस बात का खुलासा खुद गिल ने किया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई सवालों का जवाब दिया है. इसके अलावा गिल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भी बड़ा बयान दिया है.

Shubman Gill: टेस्ट के बाद शुभमन गिल पर बीसीसीआई ने भरोसा जताते हुए उन्हें वनडे टीम की कप्तानी भी सौंप दी है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी संभालेंगे. ये फैसला आगामी विश्व कप 2027 को देखकर लिया गया है. गिल से पहले रोहित शर्मा वनडे कप्तान थे. उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी जिताई थी. इसके बाद हिटमैन से कप्तानी छीन ली गई. अब गिल ने अपनी वनडे कप्तानी का जिक्र किया है. उन्होंने कहा है कि मुझे ऐलान से पहले ही पता था कि वनडे कप्तानी मिलेगी. यानी साफ है कि सेलेक्टर और गिल में पहले ही बातचीत हो गई थी. गिल ने आगे कहा कि ये मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है. इसके अलावा ये मेरे लिए बड़ा सम्मान है. मैं वनडे फॉर्मेट में अपने देश को जिताने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक हूं. रोहित शर्मा और विराट कोहली की हमें जरूरत है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- 2027 का वर्ल्ड कप खेलने के लिए विराट-रोहित को करना होगा ये जरुरी काम, पूर्व साथी ने दिखाया रास्ता

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ