Inflation in Madhya Pradesh
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में हुई महंगाई की बारिश! आसमान छू रहीं धनिया, टमाटर और दाल की कीमतें

Inflation in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही महंगाई ने भी अपनी दस्तक दे दी है। भीषण गर्मी के बाद अब महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

Inflation in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में गर्मी ने जो अपना आतंक मचाया था, मानसून की एंट्री से प्रदेश के लोगों को अब उससे तो राहत मिल गई है। लेकिन अब महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। इस महंगाई का असर अब आम जनता की जेब और किचन पर पड़ रहा है। राज्य के खंडवा में महंगाई अपने चरम पर है, यहां टमाटर, धनिया से लेकर दाल तक की कीमतें आसमान छू रही हैं। खंडवा में सब्जी के दाम सुनने के बाद बारिश में भी लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आज भोपाल में मानसून की एंट्री हो सकती है। इसके अलावा विभाग ने इंदौर सहित प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बताया कि इस बार प्रदेश में 106 फीसदी बारिश होने का अनुमान है।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ