---विज्ञापन---

VIDEO: WTC फाइनल के लिए पाकिस्तान के सहारे भारतीय टीम, हो सकता है बड़ा खेला

WTC final 2025: भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान का सहारा लेना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

WTC final 2025: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने के लिए आखिरी दो मौच जीतने जरूरी हैं। हालांकि दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका को फाइनल का टिकट कटाने के लिए 1 टेस्ट मैच जीतना जरूरी है। अफ्रीका आगामी टेस्ट सीरीज पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। अगर पाक दो टेस्ट मैच की होने वाली सीरीज में अफ्रीका को 2-0 से हरा देती है तो भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की राह आसान हो जाएगी।

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- आकाश चोपड़ा ने चुने साल 2024 के 5 बेस्ट टी-20 बल्लेबाज, लिस्ट में दो भारतीय नाम शामिल

First published on: Dec 23, 2024 10:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola