Team India
विज्ञापन

VIDEO: भारत पर भारी न पड़ जाए न्यूजीलैंड के 150 रन! ऐसा है वानखेड़े का चेज रिकॉर्ड

India vs New Zealand 3rd Test: मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया अब काफी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। दूसरे दिन 143 रन की लीड लेने के बाद न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिर चुके थे। वहीं अब वानखेड़े स्टेडियम का पुराना रिकॉर्ड टीम इंडिया की जीत की गवाही देने लगा है।

India vs New Zealand 3rd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी पकड़ काफी मजूबत कर ली है। दूसरे ही दिन न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में अपने 9 विकेट खो दिए थे। फिलहाल कीवी टीम के पास 143 रनों की बढ़त है। यहां से अगर न्यूजीलैंड की टीम 10 या 15 रन ओर बना लेती है तो टीम इंडिया के सामने मैच जीतने के लिए लगभग 160 के आस-पास का टारगेट होगा।

अब हम आपको वानखेड़े पुराने रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं जिसको देखकर मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की मानी जा रही है। इस मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी रन चेज 164 रनों की रही है। साल 2000 में जब साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच टेस्ट मैच खेला गया, उस वक्त टीम इंडिया के सामने मैच को जीतने के लिए 164 रनों का लक्ष्य था, जिसको भारतीय टीम ने हासिल कर लिया था।

Advertisment

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ