cricket News (4)
विज्ञापन

IND vs AUS सीरीज पर आए 3 बड़े अपडेट, यहां देखें पूरी जानकारी

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होने जा रहा है. भारतीय टीम लगभग 7 महीने के बाद वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया ने आखिरी बार वनडे मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में खेला था. मेन इन ब्लू लगभग 7 महीने बाद वनडे खेलने के लिए उतरेगी. आइए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया सीरीज की कुछ प्रमुख बातें.

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होगा. जबकि दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को खेला जाएगा.

भारतीय समयानुसार टॉस सुबह 8:30 बजे होगा, जबकि 9 बजे से खेल की शुरुआत होगी. दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच ब्रेक होगा. वहीं लाइव प्रसारण की बात करें तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर मुकाबला देखा जाएगा.

Advertisment

इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी. डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री में मुकाबला देख पाएंगे, जबकि स्टार स्पोर्ट्स और जियोस्टार पर सीरीज देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे. खास बात ये है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ