
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ एकजुट हुआ I.N.D.I.A, BJP मुख्यालय का करेगा घेराव
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
INDIA Alliance Protest: इंडिया गठबंधन 29 मार्च को दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान नई दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थिति बीजेपी के मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। इंडिया गठबंधन नेताओं के अनुसार यह प्रदर्शन दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ है। यह प्रदर्शन ED और CBI जैसी एजेंसियों की मानमानी के खिलाफ रखा गया है। प्रदर्शन में कांग्रेस, आप और इंडिया गठबंधन से जुड़ी राजनीतिक पार्टिंयों के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने पहले ही 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का ऐलान किया है। इस रैली में इंडिया गठबंधन के नेता एक मंच पर होंगे। रैली को लेकर कांग्रेस पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल तैयारियों में जुटे हैं। रैली सफल बनाने के लिए उन्होंने हरियाणा के नेताओं के साथ बैठक की और तैयारियां का जायजा लिया है। बता दें आज दिन में अदालत ने सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है। 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: