News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs BAN: राइजिंग एशिया कप 2025 में भारत A और बांग्लादेश A के बीच मुकाबला 21 नवंबर को कतर की राजधानी दोहा में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. दरअसल बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 194 रन ही बना सकी और इस तरह मैच सुपर ओवर में पहुंच गया.
भारत ने सुपर ओवर में बल्लेबाजी की और महज 0 रन बनाए. भारत की ओर से जितेश शर्मा और रमनदीप सिंह उतरे थे. जितेश पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए, जबकि दूसरा विकेट आशुतोष शर्मा के रूप में लगा. बांग्लादेश ने सुपर ओवर में 1 रन बनाकर फाइनल में जगह बना ली. अब सवाल ये है कि सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के होते हुए जितेश शर्मा को पारी की शुरुआत नहीं करनी चाहिए थी, क्योंकि वैभव खुद एक ताबड़तोड़ बल्लेबाज हैं. सुपर ओवर से पहले वह इस मैच में 15 गेंदों में 38 रनों की पारी खेल चुके थे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: BAN vs IRE: बीच मैच में अचानक आया भूकंप, ड्रेसिंग रूम छोड़कर भागे खिलाड़ी, हर तरफ मच गई अफरा-तफरी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.