Sri Lanka Team

IND vs SL: श्रीलंका के तीन खिलाड़ी बाहर, प्लेइंग इलेवन पर फंसा पेंच

IND vs SL Sri Lanka 3 Players Ruled Out: श्रीलंका के तीन खिलाड़ी चोट के चलते बाहर हो गए हैं। इससे टीम के सामने समस्या खड़ी हुई।

IND vs SL Sri Lanka 3 Players Ruled Out: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार से टी-20 सीरीज शुरू हो चुकी है। इस सीरीज के सभी मैच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। हालांकि सीरीज के आगाज से पहले ही श्रीलंका को एक के बाद एक तीन झटके लग चुके हैं। इससे श्रीलंका के सामने हर मैच की प्लेइंग इलेवन को बड़ी समस्या शुरू हो गई है। श्रीलंका को तेज गेंदबाजी विकल्प के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है।

विज्ञापन

दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा और बिनुरा फर्नांडो बाहर

बता दें कि सबसे पहले श्रीलंका को दुष्मंथा चमीरा के तौर पर बड़ा झटका लगा। इसके बाद नुवान तुषारा और फिर बिनुरा फर्नांडो के तौर पर झटके लगे। हालांकि इनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो चुका है। नुवान तुषारा के रिप्लेसमेंट के तौर पर दिलशान मदुशंका को शामिल किया गया। जबकि चमीरा की जगह असिथा फर्नांडो को शामिल किया गया है। वहीं रमेश मेंडिस ने बिनुरा फर्नांडो के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में जगह बनाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

कई मायनों में खास है ये सीरीज 

गौरतलब है कि टी-20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा के टी-20 से संन्यास के बाद टीम इंडिया के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव बनाए गए हैं। वहीं श्रीलंका की कप्तानी चेरिथ असलांका कर रहे हैं। गौतम गंभीर हेड कोच के रूप में टीम इंडिया के साथ पहली बार नजर आ रहे हैं। वहीं श्रीलंका के अंतरिम हेड कोच सनथ जयसूर्या को बनाया गया है। ऐसे में ये सीरीज कई मायनों में खास बन गई है।

विज्ञापन

रियान पराग ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बनाई जगह 

पहले टी-20 की बात करें तो चेरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। युवा खिलाड़ी चामिंडु विक्रमसिंघे को इंटरनेशनल डेब्यू के लिए इंतजार करना होगा। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में असम और राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर रियान पराग को जगह दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ