Flop IND Players Guwahati Test

IND vs SA: गुवाहाटी में इन 5 प्लेयर्स ने कराया 'बंटाधार', एक और शर्मनाक हार की कगार पर टीम इंडिया!

Flop IND Players Guwahati Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया हार की कगार पर है. पांचवें दिन अफ्रीकी टीम को भारत के मात्र 8 विकेट झटकने हैं. गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया के फ्लॉप शो के पीछे कुछ महत्वपूर्ण प्लेयर्स की खराब परफॉर्मेंस का बड़ा किरदार है. आइए जानते हैं कि इन खिलाड़ियों ने भारत का बंटाधार कराया है.

Flop IND Players Guwahati Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट के चौथे दिन का अंत हो गया है. टीम इंडिया को कोलकाता में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. अफ्रीकी टीम ने मात्र 124 रनों का लक्ष्य दिया था और भारत 93 पर ऑलआउट हो गई थी. अब भारतीय टीम गुवाहाटी में भी शर्मनाक हार की कगार पर खड़ी हुई है. कई सारे प्लेयर्स इस मैच में बुरी तरह फेल हुए और टीम इंडिया को ऐसी स्थिति में लाने में उनका बड़ा किरदार रहा है.

विज्ञापन

गुवाहाटी में इन 5 प्लेयर्स का फ्लॉप शो

गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और कुछ खिलाड़ियों ने उम्मीद के अनुसार परफॉर्म नहीं किया. बुमराह ने दो पारियों में मात्र 2 विकेट झटके और कुछ ऐसा ही हाल मोहम्मद सिराज का भी रहा. साई सुदर्शन और केएल राहुल का भी फ्लॉप शो रहा. गेंद से नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर भी कुछ कमाल नहीं कर पाए. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ