
VIDEO: वार्मअप मैच छोड़ कहां गए कोहली-बुमराह? सामने आई बड़ी वजह
Edited By Vishal Pundir

Edited By Vishal Pundir
IND vs PMXI 2 day Warm up Match: एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया पीएम एकादश के साथ कैनबरा में पिंक बॉल से वार्मअप मैच खेल रही है। वार्मअप मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। जिसके बाद दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी के दौरान विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल मैदान पर नहीं दिखे।
जिसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगा कि आखिरी ये खिलाड़ी वार्मअप मैच से कहां गायब रहे? दरअसल पिंक बॉल टेस्ट से पहले ये सभी खिलाड़ी वार्मअप मैच में नहीं बल्कि अलग से प्रैक्टिस कर रहे थे। वार्मअप मैच छोड़ ये सभी खिलाड़ी पिंक बॉल से नेट प्रैक्टिस करने चले गए थे। वहीं वार्मअप मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया के सामने अब 241 रन का लक्ष्य है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: