हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

IND vs NZ: फाइनल में जीत के बाद भावुक मोहम्मद सिराज ने दिया बड़ा बयान, फैंस का भी जीत लिया दिल 

This browser does not support iframes.

Mohammed Siraj
विज्ञापन

IND vs NZ: भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड 96 रनों से हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. इस टूर्नामेंट में मोहम्मद सिराज को सिर्फ 1 ही मुकाबला खेलने को मिला. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में ही सिराज को खेलने का मौका मिला था. टूर्नामेंट में जीत दर्ज करने के बाद मोहम्मद सिराज ने भावुक होते हुए बड़ा बयान दिया है. 

जीत के बाद मोहम्मद सिराज ने दिया बड़ा बयान 

भारतीय टीम के जीत दर्ज करने के बाद मोहम्मद सिराज से जब ब्राडकास्टर की बात हुई, तो उनसे और कुलदीप यादव से टीम में योगदान के बारे में पूछा गया. जिसके बारे में बात करते हुए सिराज ने कहा, ‘हम लोगों की भूमिका बहुत बड़ी है. हमने लगातार बेंच पर बैठकर खिलाड़ियों को पानी पिलाया है. नेट्स पर गेंदबाजी कराई है और टीम का माहौल भी सकारात्मक रखा है. सभी खिलाड़ी चाहता है कि वह खेले, लेकिन टीम संयोजन ज्यादा जरूरी है. मैं तो पहले विश्व कप टीम का हिस्सा भी नहीं था, लेकिन ऊपर वाले ने स्क्रिप्ट लिखी और मुझे यहां पर भेजा और चैंपियन बना दिया. उनकी स्क्रिप्ट को कोई नहीं मिटा सकता है.’  

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘पाजी कभी हंस भी लिया करो…’, अर्शदीप सिंह ने लिए कोच गौतम गंभीर के मजे

विज्ञापन

सिराज के प्रदर्शन के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: 24 साल की उम्र में पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लिया संन्यास, पॉलिटिक्स का लगाया आरोप

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola