हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण, पांचवें T20I से पहले आंकड़ों पर नजर

T20I Records at Hamilton: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I होने वाला है. हैमिल्टन में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. आइए इस मुकाबले से पहले हैमिल्टन की पिच और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में पांचवां T20I खेला जाएगा (Image: ANI)

T20I Records at Hamilton: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा. 1 नवंबर यानी आज दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से आगे है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया अब पांचवां मैच जीतकर 4-1 से श्रृंखला का समापन करना चाहेगी. हैमिल्टन के सेडन पार्क में मैच होगा. यह मैदान छोटा है, जिस वजह से बाउंड्री लगाना आसान होता है. दूसरी पारी में ड्यू आने की संभावना है, जिस वजह से गेंदबाजी मुश्किल हो जाएगी.

कैसा है हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?

हैमिल्टन के सेडन पार्क का औसत T20I स्कोर 170-175 रन है. इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर 212 रन है. हैमिल्टन में अब तक 14 T20I मैच खेले गए हैं, जिनमें से 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है. इसका अर्थ है कि पहले बल्लेबाजी करना अच्छा विकल्प रहेगा. न्यूजीलैंड ने अब तक इस मैदान पर 14 T20I मैच खेले हैं, जिनमें से 11 मुकाबलों में उसे जीत मिली है. भारत का रिकॉर्ड हैमिल्टन में साधारण है. टीम इंडिया ने दो मैच खेले हैं और उनका रिकॉर्ड 1-1 रहा है. अब टीम इंडिया अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I? जानें फ्री में मैच देखने का तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola