
IND vs JPN: कितने बजे से खेला जाएगा भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक मैच? दिन में होगा मुकाबला
Written By Aditya

Written By Aditya
IND vs JPN: भारतीय क्रिकेट टीम और जापान के बीच एकमात्र टी-20 मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाने वाला है. सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड कांटो में होने वाला ये मुकाबला भारत और जापान की दोस्ती के 75 साल पूरे होने पर खेला जाने वाला है. दोनों ही टीमों ने इस सीरीज के लिए जमकर तैयारी की है. भारतीय टीम ने आज के दिन इस मुकाबले के लिए जमकर अभ्यास भी किया है. हालांकि ये मुकाबला भारत में होने वाले मैचों की तरह शाम को नहीं बल्कि सुबह खेला जाने वाला है.
टीम इंडिया और जापान के बीच होने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार 9:30 बजे सुबह से खेला जाएगा. हालांकि जापान के समयानुसार ये मुकाबला दोपहर के 1 बजे होने वाला है. हालांकि बारिश फैंस का ये मजा खराब कर सकता है. फैंस को उम्मीद है कि इस मुकाबले में टीम इंडिया के सभी सुपरस्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे. जिससे एशियन गेम्स 2026 से पहले सभी खिलाड़ी वहां की पिच को अच्छे से समझ सके. उम्मीद के मुताबिक इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में 2 स्टार खिलाड़ियों को आराम दे सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: