Gautam Gambhir

IND vs ENG: जीत की खुशी में बच्चा बन गए कोच गौतम गंभीर, ड्रेसिंग रूम में मोर्केल ने गोद में उठाया, खुद को नहीं कर पाए कंट्रोल

IND vs ENG: गौतम गंभीर के चेहरे पर कोई दबाव नजर नहीं आया, लेकिन जब भारतीय टीम ने ओवल टेस्ट मैच जीता तो गंभीर के सेलिब्रेशन ने सब कुछ साफ कर दिया। जीत की खुशी में वो खुद को कंट्रोल ही नहीं कर पाए। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

IND vs ENG: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर इंग्लैंड की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था। अगर टीम इंडिया इंग्लिश दौरे पर फेल हो जाती तो गंभीर के कोचिंग करियर पर भी खतरा मंडरा सकता था। हालांकि इस सीरीज के दौरान गंभीर के चेहरे पर ऐसा कुछ नजर नहीं आया, लेकिन जब भारतीय टीम ने ओवल टेस्ट मैच जीता तो गंभीर के सेलिब्रेशन ने सब कुछ साफ कर दिया। जीत की खुशी में वो खुद को कंट्रोल ही नहीं कर पाए। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

जीत की खुशी में बच्चा बने गौतम गंभीर 

बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ड्रेसिंग रूम में जीत के समय क्या चल रहा था, ये नजर आ रहा है। भारतीय टीम के जीत दर्ज करते ही गौतम गंभीर पहले आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए नजर आए। जिसके बाद उन्होंने अपने सपोर्ट स्टाफ को कस कर गले लगाया और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने तो उन्हें गोदी में ही उठा लिया। जिस अंदाज में गंभीर ने अपना खुशी जाहिर की उससे साफ हो गया है कि ये जीत उनके लिए कितनी मायने रखती है। इस वायरल वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ