Steve Smith

IND vs AUS: गाबा में स्टीव स्मिथ ने जड़ा हाहाकारी शतक, कई रिकॉर्ड्स को किया ध्वस्त

Steve Smith:ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर भारत के खिलाफ टेस्‍ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया। यहां उन्‍होंने इंग्‍लैंड के स्‍टार बल्‍लेबाज जो रूट का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Border-Gavaskar Trophy 2024-25: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट जारी है। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने खराब फॉर्म से उबरते हुए टीम इंडिया के खिलाफ जोरदार शतक जड़ दिया। इस शतक के दम पर स्मिथ अब भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

स्मिथ ने भारत के खिलाफ 41वीं टेस्ट पारी में 10वां शतक ठोका, जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने 55 पारी खेलकर भारत के खिलाफ 10 शतक ठोके थे। यह शतक उनके टेस्ट करियर का 33वां शतक था और उन्होंने सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने के मामले में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को भी पछाड़ दिया। गाबा में शतक के दम पर स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में महान स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में 41 शतक के साथ रिकी पोंटिंग टॉप पर हैं।

विज्ञापन

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ