'ये नरसंहार…', बांग्लादेश में 2 हिंदू युवकों की मॉब लिंचिंग पर मौलाना साजिद रशीदी का विवादित बयान

Maulana Sajid Rashidi: बांग्लादेश में 2 हिंदू युवकों की हत्या पर मौलाना साजिद रशीदी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने दोनों हत्याओं को नरसंहार कहने पर सवाल उठाया है. उस्मान हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़की और प्रदर्शनकारी हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं.

Maulana Sajid Rashidi

Hindu Boys Mob Lynching: बांग्लादेश में हिंदू विरोधी हिंसा भड़की हुई है. 7 दिन के अंदर 2 हिंदू युवकों की पीट-पीट कर हत्या की जा चुकी है. मैमनसिंह जिले में दीपू चंद्र दास और राजबाड़ी जिले में अमृत मंडल उर्फ सम्राट को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. दोनों को ईशनिंदा का आरोप लगाकर मारा गया. दीपू के साथ इतनी क्रूरता की गई कि उसके शव पेड़ से लटकाकर जला दिया गया. दोनों हत्याओं की भारत में निंदा हुई और इसे नरसंहार कहा गया.

विवाद में कूदे मौलाना साजिद रशीदी

वहीं अब मामले में भारत में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी भी कूद गए हैं. उन्होंने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में ईशनिंदा करने पर सजा का प्रावधान है, लोकतांत्रिक देशों में नहीं है. इस्लाम किसी की हत्या करने की इजाजत भी नहीं देता है. बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा गलत है. हत्याएं करना भी गलत है, लेकिन दोनों हत्याएं नरसंहार कहां से हुईं? ऐसा कहना गलत है, नरसंहार नहीं हुआ है.

गाजा का हवाला देकर पेश की दलील

मौलाना ने कहा कि गाजा में हुई हत्याओं को नरसंहार नहीं कहा जाता. हमास के लड़ाकों ने और इजरायल की कार्रवाई में डेढ़ लाख लोगों की मौत हुई. करीब 40 हजार बच्चों ने जान गंवाई, इसे नरसंहार नहीं कहा गया. भारत में जय श्रीराम का नारा लगाकर 52 लोगों की हत्या की गई, उसे नरसंहार नहीं कहा गया तो 2 हत्याओं को नरसंहार क्यों कहा जा रहा है? इस तरह की दोहरी मानसिकता क्यों अपनाई जा रही है? वहीं जो हो रहा, उसके लिए यूनुस सरकार जिम्मेदार है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ