ind vs - 2024-12-20T194719.772
विज्ञापन

Video: ट्रेविस हेड के अलावा इस 19 साल के बल्लेबाज से भारतीय गेंदबाजों को रखना होगा बचकर, उड़ा सकता है होश

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया ने बचे हुए दोनों मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया था।

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर को मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी MCG में खेला जाएगा। 5 मैचों की ये टेस्ट सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया ने बचे हुए दोनों मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनकी जगह पर युवा सैम कोंस्टास को शामिल किया गया है।

युवा सैम कोंस्टास का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने न्यू साउथवेल्स के लिये शेफील्ड शील्ड के दो मैचों में शतक बनाए। उन्होंने भारत ए के खिलाफ एमसीजी पर हुए मैच में नाबाद 73 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कैनबरा में भारत के खिलाफ प्राइम मिनिस्टर इलेवन के लिये पिंक बॉल के मैच में 107 रन की पारी खेली थी। ऐसे में वो चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ