IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मेलबर्न में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया बुरी तरह से हार गई. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर ने एक बड़ा फैसला करते हुए ऑलराउंडर शिवम दुबे से पहले हर्षित राणा को बल्लेबाजी के लिए भेज दिया. गंभीर को इस कारण सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ट्रोल भी किया गया. मैच हारने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस फैसले के पीछे का कारण भी बताया है.
अभिषेक शर्मा ने बताया टीम का क्या था प्लान?
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. जहां पर उन्होंने सभी बड़े सवालों के जवाब दिए हैं. अभिषेक ने इसी के साथ शिवम दुबे के ऊपर हर्षित राणा को भेजने वाले फैसले को लेकर कहा, ‘पहली बात तो हर्षित बैटिंग कर लेता है, ये बात मैं अच्छे से जानता हूं क्योंकि वो नेट्स में मेरी गेंद पर सिक्स मारता है. इसलिए प्लान यही था कि हमें लेफ्ट हैंड और राइट हैंड कॉम्बिनेशन बनाना था. इसके चलते हर्षित राणा को शिवम दुबे से ऊपर भेजा गया. मैंने उससे यही बोला कि थोड़ा नॉर्मल खेलते हैं, जिसके चलते हम पार्टनरशिप लगा सके.’
ये भी पढ़ें: PAK vs SA: फेल होकर भी बाबर आजम ने रच दिया इतिहास, विराट-रोहित को भी छोड़ दिया पीछे
शर्मा जी के अन्य स्टेटमेंट के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…
ये भी पढ़ें: इंजरी से वापसी के बाद ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसे दोबारा हुए पूरी तरह से फिट
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
6 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
17 hrs agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
18 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
19 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoदिल्ली से हरियाणा तक BJP का शक्ति प्रदर्शन, क्या होगा मुद्दा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines