इंजरी से वापसी के बाद ऋषभ पंत ने दिया बड़ा बयान, बताया कैसे दोबारा हुए पूरी तरह से फिट  

Rishabh Pant: भारतीय टीम के सुपरस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चौथे टेस्ट मैच में इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण ही लंबे समय से वो टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कड़ी मेहनत करने के बाद अब ऋषभ पंत अब दोबारा मैदान पर वापस आ गए हैं. कमबैक के बाद पंत ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि कैसे वो दोबारा पूरी तरह से फिट हो गए हैं. 

Rishabh Pant

Rishabh Pant

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान चौथे टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे. जिसके कारण ही वो लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. पंत टीम इंडिया में कमबैक करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद अब पंत अब दोबारा मैदान पर कमबैक कर चुके हैं. मैदान पर वापसी के बाद ऋषभ ने बीसीसीआई के साथ बातचीत करके बताया कि कैसे वो दोबारा पूरी से सुपरफिट हुए हैं. 

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने बताया कैसे हुए दोबारा फिट 

पिछले कुछ सालों में ऋषभ पंत बहुत ज्यादा इंजरी से जूझ रहे हैं. जिसके कारण ही उनके कमबैक पर सभी की नजरें टिकी हुई होती है. पंत हालांकि हर बार धमाकेदार अंदाज में ही मैदान पर वापसी करते हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है. फिट होने के बाद बीसीसीआई से बातचीत के दौरान ऋषभ पंत ने कहा,  ‘मझे लगता है कि शुरुआत से ही ये मेरे लिए काफी चैलेंजिंग था. इंग्लैंड में मेरे पैर में फ्रैक्चर होना और उसके बाद पूरे प्रोसेस से होकर गुजरना एक बड़ी चुनौती थी. पहला पार्ट इस प्रोसेस का हीलिंग था. पहले 6 हफ्तों तक आपको पहले अपने फ्रैक्चर को हील करना था और इसके बाद सीओई आना था. ये ही प्लान था और यही मैंने भी यही किया.’ 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Shreyas Iyer Injury: श्रेयस अय्यर की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI ने फैंस को दी खुशखबरी

वापसी के बाद पहली पारी में फेल हुए पंत 

मैदान पर ऋषभ पंत इंडिया ए के लिए कमबैक कर रहे हैं. जहां पर पहली पारी में बल्ले के साथ वो सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके अलावा उन्होंने खबर लिखे जाने तक विकेट के पीछे से पंत ने 3 शिकार भी किए हैं. इस मुकाबले में कप्तानी भी पंत कर रहे हैं. बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरा मुकाबला भी पंत की कप्तानी में ही खेला जाएगा. 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की सीरीज से पहले पंत फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. जिससे वो इंटरनेशनल लेवल पर पहली पारी से धमाल मचा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ