
IPL 2025 के फाइनल में बारिश बनी विलेन, तो कौन बनेगा चैंपियन, जानिए क्या कहते हैं नियम
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी
IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है। 3 जून की शाम को यह दोनों टीमें पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। फैन्स के लिए बुरी खबर यह है कि खिताबी मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
📍 Narendra Modi Stadium, Ahmedabad
📸 The 2⃣ captains gear up for Final Face-off ❤️
𝗔𝗥𝗘. 𝗬𝗢𝗨. 𝗥𝗘𝗔𝗗𝗬? ⏳ #TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @RCBTweets | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/WG0cS0iTVv
— IndianPremierLeague (@IPL) June 2, 2025
मैच के वक्त बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तमाम फैन्स के मन में यह सवाल है कि अगर बारिश की वजह से 3 जून को मैच नहीं हो पाता है, तो कौन सी टीम चैंपियन बनेगी। आपको बता दें कि फाइनल मैच के लिए एक रिजर्व-डे रखा गया है। यानी अगर 3 जून को अगर बारिश नहीं थमती है, तो 4 जून को फाइनल मैच पूरा कराया जाएगा। अब अगर रिजर्व-डे भी बारिश की वजह से धुल जाता है, तो इस स्थिति में दोनों टीमें ट्रॉफी को शेयर करेंगी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: