MS Dhoni and Hardik Pandya
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के आने से खत्म हो सकती है CSK की ये 3 परेशानी, छठी ट्रॉफी जीतने का है मौका

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले 3 सीजन से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. जिसके कारण ही आईपीएल 2027 टीम के लिए बहुत ही अहम हो गया है. जिसके कारण ही टीम अब हार्दिक पांड्या को ट्रेड के जरिए टीम में लाने का प्रयास कर रही है.

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अभी से ही आईपीएल 2027 की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके लिए फ्रेंचाइजी कुछ ट्रेड के रास्ते अपना रही है. फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की कोशिश कर रही है. अगर पांड्या चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ आईपीएल 2027 से पहले जुड़ जाते हैं, तो फ्रेंचाइजी की 3 सबसे बड़ी परेशानी बहुत ही आसानी के साथ ही खत्म हो सकती है. ऐसे में उनके पास छठी ट्रॉफी जीतने का भी मौका है. 

सीएसके की 3 कमी दूर कर सकते हैं हार्दिक पांड्या 

अगर हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील में सीएसके की टीम को सफलता मिलती है, तो टीम की बड़ी समस्या दूर हो जाएगी. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी पर बड़ा सवाल पिछले तीनों ही सीजन में उठे हैं. ऐसे में हार्दिक पांड्या के आने से टीम की कप्तानी की समस्या भी दूर हो जाएगी. गुजरात टाइटंस की सफलता को पांड्या यहां जारी रख सकते हैं. मुंबई में विवादों के कारण पांड्या ज्यादा दबाव में नजर आ रहे थे. दूसरा शिवम दुबे गेंदबाजी में बहुत ज्यादा योगदान नहीं देते थे. वहीं पांड्या उनकी जगह पूरे 4 ओवर भी दे सकते हैं. इसके अलावा मैच फिनिशर की समस्या से जूझ रही सीएसके के लिए पांड्या एक जवाब हो सकते हैं. 

Advertisment

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ