आरोन फिंच की ऑल टाइम टॉप 8 महान वनडे बल्लेबाजों की ब्लाइंड रैंकिंग आई, इस नंबर पर हैं सचिन तेंदुलकर

Aaron Finch: क्रिकेट में एक समय वनडे फॉर्मेट सभी का पसंदीदा होता था. हालांकि 2017 के बाद से इस फॉर्मेट में गिरावट देखने को मिला है. हालांकि उसके बाद भी इस फॉर्मेट के सुपरस्टार खिलाड़ियों के बारे में सबसे ज्यादा बात होती है. सबसे बड़ा वर्ल्ड कप आज भी वनडे फॉर्मेट में ही होता है.

virat kohli and sachin tendulkar

Pic Credit- ANI

Aaron Finch: वनडे फॉर्मेट में रन बनाना बहुत ही मुश्किल होता है. पिछले कुछ सालों को छोड़ दें तो इस फॉर्मेट में बल्लेबाजों के पास बड़ा स्कोर बनाने का मौका होता है. जिसके कारण ही सबसे ज्यादा सुपरस्टार भी इस फॉर्मेट से आते हैं. पिछले 2 दशक में इस फॉर्मेट का दबदबा रहा है. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने ऑल टाइम टॉप 8 महान वनडे बल्लेबाजों को ब्लाइंड रैंकिंग में रखा है. जिसमें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को इस नंबर पर रखा है. 

विज्ञापन

आरोन फिंच ने चुनी महान वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज रहे आरोन फिंच अब कमेंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर उन्होंने ईएसपीएन से बात की है. इस बातचीत के दौरान फिंच से 8 महान वनडे बल्लेबाजों को बिना अगला नाम जाने रैंक करना है. इस दौरान फिंच ने नंबर 1 पर टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली को रखा है. कोहली पहले नंबर पर नजर आ रहे हैं. वहीं फिंच ने दूसरे नंबर पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को रखा है. हालांकि सभी को चौंकाते हुए फिंच ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स को छठे नंबर पर रखा है. 7वें पायदान पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को रखा है. जबकि 8वें नंबर पर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को जगह दी है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शुरू हुई 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाने की तैयारी, सिलेक्टर के बयान से मची सनसनी

इस नंबर पर हैं रोहित शर्मा 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आरोन फिंच ने 5वें नंबर पर रखा है. फिंच के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स वनडे में विराट-सचिन के बाद तीसरे नंबर पर आते हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग को फिंच ने चौथे नंबर पर रखा है. हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा विवियन रिचर्ड्स को नंबर 6 पर रखनी की होने वाली है. विवियन रिचर्ड्स दिग्गज विराट कोहली के भी फेवरेट बल्लेबाजों में से एक हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ