Team India (3)

IND vs AUS: गाबा टेस्ट हुआ ड्रॉ तो WTC फाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? समझिए पूरा समीकरण

WTC 2025 Final: गाबा टेस्ट मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में भारत को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? आइए जानते हैं।

WTC 2025 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से गाबा में खेला जा रहा है। बारिश के कारण पहले दिन खेल पूरा नहीं हो सका। वहीं तीसरे दिन भी बारिश की दखलअंदाजी देखने को मिली। ऐसे में अगर ये मुकाबला बारिश के कारण ड्रॉ हो जाता है तो टीम इंडिया को WTC फाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? ये सवाल बड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं ताजा समीकरण।

विज्ञापन

तीसरा मैच ड्रॉ होने के बाद भारत को बचे हुए दो मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतने होंगे। इसके बाद भारत को पाकिस्तान और श्रीलंका के सहारे रहना होगा। अगर श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को 2 टेस्ट मैच की खेली जाने वाली सीरीज में 1 मैच हरा देती है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान साउथ अफ्रीका को 1 टेस्ट मैच में धूल चटा देती है तो भारत का रास्ता WTC फाइनल के लिए खुल जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ