ICC Fix Virat Kohli Stats Error

विराट कोहली को लेकर ICC ने किया बहुत बड़ा 'ब्लंडर', अब मानी अपनी गलती, जानें क्या है पूरा मामला

ICC Fix Virat Kohli Stats Error: विराट कोहली का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन शानदार रहा और वो लगातार बड़े स्कोर बना रहे थे. इसी वजह से हालिया ICC रैंकिंग में वो दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बन गए. हालांकि, उन्होंने कोहली को लेकर आंकड़ों में ब्लंडर कर दिया. अब उन्होंने अपनी इस गलती को सुधारा और सही जानकारी साझा की.

ICC Fix Virat Kohli Stats Error: विराट कोहली हाल ही में ICC वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर 1 खिलाड़ी बने. उन्होंने रोहित शर्मा की जगह लेकर ये ताज हासिल किया था. विराट 2021 के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट में टॉप पर आने में सफल हुए. ICC ने जब रैंकिंग का ऐलान किया था, तब उनसे एक बहुत बड़ा ब्लंडर हो गया था और इसके बाद कई फैंस ने उनपर सवाल खड़े किए. ICC ने आखिर अपनी गलती मानी और इसमें सुधार भी किया.

विज्ञापन

ICC ने सुधारी अपनी गलती

जब ICC ने विराट कोहली को दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज घोषित किया था, तब उनसे एक बड़ी गलती हो गई. उन्होंने अपनी आधिकारिक पोस्ट में लिखा कि कोहली 825 दिनों तक नंबर 1 पर रहे हैं. फैंस की नजर इसपर गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर ICC से हुई गलती का जिक्र किया. ICC ने इसी वजह से एरर को माना और सुधार करते हुए बताया कि कोहली 825 नहीं, बल्कि 1257 दिनों तक टॉप पर रहे. कोहली का नाम अब दिग्गजों में भी शुमार हो चुका है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ