Mahatma Gandhi Statue Broken

Video: पहले पटाखे जलाए और अब तोड़ा सिर, किसने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान?

Mahatma Gandhi Statue Broken Video Viral: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Telangana News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स अपने तीखे रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोगों ने कुकटपल्ली इलाके की प्रगति नगर झील के पास लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया है। प्रतिमा का सिर तोड़कर नीचे रखा गया है। एक सप्ताह में ही महात्मा गांधी की प्रतिमा का दूसरी बार अपमान किया गया है। घटना के पीछे शरारती तत्वों का हाथ माना जा रहा है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

बाचुपल्ली पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के बाद मामले में स्वत: संज्ञान लिया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि घटना के पीछे जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उनको अरेस्ट कर लिया जाएगा। प्रतिमा को 4 नवंबर की रात को अज्ञात लोगों ने खंडित किया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। इससे पहले भी प्रतिमा का अपमान किया जा चुका है। विस्तार से इस बारे में जानने के लिए देखते हैं ये खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ