
VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टिकट कैसे और कहां से खरीदें? जानिए पूरी डिटेल्स
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya
Champions Trophy 2025 tickets: 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में मेगा इवेंट खेला जाएगा। आईसीसी ने टिकट की सेल शुरू कर दी है। पाकिस्तान और यूएई में होने वाले मैचों के लिए टिकट बिकने वाले हैं। 28 जनवरी से पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले सभी मैचों की टिकट बिकना शुरू हो गई है।
पाकिस्तान समयानुसार 28 जनवरी दोपहर 2 बजे से टिकट बिकना शुरू हो जाएगी। हालांकि भारत के होने वाले मैचों की टिकट के लिए अभी आईसीसी ने सेल की घोषणा नहीं की है। आप टिकट की ऑनलाइन बुकिंग आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। पाकिस्तान में होने वाले मैचों के टिकट काफी सस्ते हैं। पाकिस्तान की सबसे सस्ती टिकट 1 हजार रुपये है, जबकि सबसे महंगी टिकट 20 हजार रुपये है।
Champions Trophy 2025 final tickets will be available for sale after the conclusion of Semifinal 1. pic.twitter.com/4tiKmIG436
— 𝙎𝙝𝙚𝙧𝙞 (@CallMeSheri1) January 27, 2025
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.